फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाव गिरे, किसानों को रूलाने लगी भिंड़ी

भाव गिरे, किसानों को रूलाने लगी भिंड़ी

Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाव गिरे, किसानों को रूलाने लगी भिंड़ी
बागपत। गन्ने के बाद सब्जी को तरजीह देने वाले किसानों को मंडी में मंदी की मार रुलाने लगी है। सब्जी उत्पादक किसानों के सामने भिंड़ी के दाम मुसीबत बन गए हैं। दिल्ली मंडी में भाव 12 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं, जबकि लागत 20 रुपये प्रति किलो का अनुमान है। किसानों का कहना है कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले साल के सापेक्ष इस बार मंडी में भाव कम हैं।
विज्ञापन

जिले के डौला और अमीनगर सराय क्षेत्र में सब्जी उत्पादक किसानों ने भिंड़ी की फसल उगाई है। मेहनत के बाद फसल तैयार हुई, लेकिन मंडी भाव कम होने के कारण इस बार फसल घाटे का सौदा साबित हो रही है। डौला गांव के किसान अजय कुमार का कहना है कि उत्पादन लागत 20 रुपये प्रति किलो है, लेकिन मंडी में भाव सिर्फ 12 रुपये प्रति किलो ही मिल रहा है। ऐसे में उन्हें आठ रुपये प्रति किलो का घाटा उठाना पड़ रहा है। गांव के ही विनेश का कहना है कि पहली बार फसल बोई थी, लेकिन घाटा उठाना पड़ रहा है। फसल को तैयार करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन



क्या है बाजार का हाल
बागपत। बाजार में भिंड़ी की कीमत शनिवार को 15 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि तीन दिन पहले तक भिंड़ी 10 से 12 रुपये प्रति किलो में ही बिक रही थी। सब्जी विक्रेता इमरान का कहना है कि भाव में दो दिन से उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहतर तैयार करने में लागत अधिक
बागपत। डौला के किसान अजय कुमार का कहना है कि मंडी में अच्छी फसल की कीमत अधिक मिलती है। भिंड़ी को बीमारी से बचाने और बेहतर फसल के लिए किसान दवा का छिड़काव करते हैं। इस बार भाव कम मिलने से किसान की लागत भी पूरी नहीं होगी।


निम्न क्षेत्र में हो रही है भिंड़ी की खेती
बागपत। क्षेत्र के डौला, मीतली, हिसावदा, बरसिया सहित कई गांवों में करीब 450 बीघा में किसान भिंड़ी की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed