फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए खर्च का ब्योरा नहीं दे रहे सहायक अभियंता

आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए खर्च का ब्योरा नहीं दे रहे सहायक अभियंता

Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए खर्च का ब्योरा नहीं दे रहे सहायक अभियंता
बागपत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए गए खर्च का ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता कोई ब्योरा विभाग को नहीं दें रहे है। अधिशासी अभियंता ने सभी को नोटिस जारी किया। आंगनबाड़ी केंद्रों के अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इसकी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा है। कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जिनका कार्य पूरा नहीं किया। कुछ का कुछ कार्य बचा हुआ है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंताओं को नोटिस जारी किया। बताया कि उनके द्वारा खर्च का किसी भी स्तर से ब्योरा नहीं दिया गया है। कई बार इस संबंध में जानकारी मांगी जा चुकी है, लेकिन किसी भी प्रकार से जवाब नहीं दिया। अधिशासी अभियंता ने नोटिस जारी कर कहा कि अंतिम बार निर्देशित किया जाता है कि समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराएंगे। भुगतान कराने एवं हस्तांतरण कराने एवं केंद्रों के भवन की धनराशि व्यय शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी बिल भेजा जाता है तो उसका भुगतान उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed