{"_id":"5acfb0f64f1c1b5c3e8b4d71","slug":"41523560694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी बिनौली के चिकित्सकों की टीम ने पूर्व माध्यम विद्यालय इदरीशपुर में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। परीक्षण में आंख, दांत, त्वचा, वजन, लंबाई आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों और अभिभावकों को शौच के बाद एवं खाने से पहले साबुन से हाथ की धुलाई, नाखूनों की सफाई, शरीर के विभिन्न अंगों की सफाई के विषय में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने अपने घरों के आसपास की सफाई, स्वच्छ जल एवं पर्यावरण की स्वच्छता के लिए जागरूक किया। चिकित्साधिकारी डॉ. गुफरान, फार्मेसिस्ट रोहित शर्मा ने बच्चों की जांच की। इस मौके पर अक्षय कुमार, अवधेश कुमार, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राम कुमार आदि का सहयोग रहा।