{"_id":"5acd167c4f1c1b1e3d8b4754","slug":"41523390076-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर और खेकड़ा को मिलेगा पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर और खेकड़ा को मिलेगा पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति मेें केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। लोयन मलकपुर ग्राम पंचायत और खेकड़ा क्षेत्र पंचायत का चयन हुआ है। 24 अप्रैल को दिल्ली में देशभर की चयनित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। विकास के लिए धनराशि दी जाती है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कार देने का प्रावधान है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत इसके लिए आवेदन करती हैं। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार की टीम धरातल पर निरीक्षण कर चयन करती हैं। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत लोयन मलकपुर का चयन हुआ है। प्रधान कृष्णपाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पुरस्कार में मिलने वाली धनराशि से वह गांव का विकास कराएंगे।
क्षेत्र पंचायत खेकड़ा का चयन हुआ है। ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा इस पुरस्कार को लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए चयन होने से खुशी हो रही है। ग्राम पंचायत को प्रशस्ति पत्र और 12 लाख रुपये, जबकि क्षेत्र पंचायत को प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये विकास कार्य कराने के लिए देने का प्रावधान है।