फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायक का पुतला दहन किया

पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायक का पुतला दहन किया

Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायक का पुतला दहन किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला द्वारा राज्यसभा चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी करने पर जगह-जगह विरोध जताया गया। हिलवाडी और ककड़ीपुर में किसानों ने उनके द्वारा की पार्टी से की गई गद्दारी करने पर उनके खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले दहन किया और आक्रोश जताया।
हिलवाड़ी गांव में चौपाल में आयोजित रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में चौधरी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता और संचालन विनोद ने किया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि सहेंद्र रमाला को चौधरी अजित सिंह को सम्मान देते हुए छपरौली का टिकट दिया , लेकिन उन्होंने पार्टी को दरकिनार कर वे राज्य सभा चुनाव में भाजपा के पाले में जाते हुए बसपा प्रत्याशी को मत नहीं दिया। चौधरी अजित सिंह द्वारा इस पर कठोर कदम उठाया और पार्टी से निष्कासित किया। सभी लोग इसके लिए चौधरी का आभार व्यक्त करते हैं। बाद मेें सभी लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विराज चौधरी जिला पंचायत सदस्य, विनोद, जितेंद्र, अश्वनी, मनोज, रामकिशन, हरपाल आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर ककड़ीपुर गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विरोध मेें उठाए गए कदम की घोर निंदा की और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले का दहन किया। इसमें संजय पंवार, सुधीर, अकरम, मनोज, मोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed