{"_id":"5abbec5a4f1c1be2298b46cf","slug":"41522265178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों को शीघ्र नियमित नहीं किया तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों को शीघ्र नियमित नहीं किया तो आंदोलन
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा स्थित लाक्षागृह पर बुधवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में पीवीवीएनएल में तैनात संविदा कर्मियों की बैठक हुई, इसमें विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया और मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
बैठक में समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह सिरोही ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात कर्मियों को अविलंब नियमित किया जाए, एनसीआर क्षेत्र के बराबर वेतन दिया जाए, ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री और पीवीवीएनएल के अधिकारियों से मिल चुका है। उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल फिर लखनऊ जाकर सीएम और अन्य अधिकारियों से मिलेगा। इसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इसकी अध्यक्षता त्रिलोक सिरोही ने की। संचालन मास्टर जयप्रकाश ने किया। इसमें मंडल अध्यक्ष बीर पाल राठी, बलजोर सिंह, ओमवीर तोमर, बीपी सिंह, सतबीर सिंह, नेत्रपाल, अनिल बालियान, जगपाल सिंह, जगदीश, वीरेंद्र सिंह, विवेक, राजेश, लोकेश आदि रहे।