फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हटेगा अतिक्रमण, सड़कों पर नहीं दिखेंगी ठेलियां

हटेगा अतिक्रमण, सड़कों पर नहीं दिखेंगी ठेलियां

Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हटेगा अतिक्रमण, सड़कों पर नहीं दिखेंगी ठेलियां
बागपत। शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मंथन किया। तय किया कि ठेलियां सड़क पर खड़ी नहीं होंगी। इनके लिए शहर में स्थान तय कर दिए जाएंगे। व्यापारियों का कहना था कि उन्हें दुकान के बाहर पांच फीट तक सामान रखने की अनुमति मिले, जबकि प्रशासन ने चार फीट तक देने की बात कही। नगर पालिका को दुकानों के बाहर सीमाकंन के बाद जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका में एसडीएम विवेक कुमार यादव की अध्यक्षता में सभासद और शहर के व्यापारियों की बैठक हुई। सभासदों ने कहा कि दुकानदारों के कारण अतिक्रमण होता है। आरोप लगाए कि कुछ दुकानदारों ने ठेले वालों को अपनी दुकान के आगे खड़ा करने के रुपये तय कर लिए हैं। जिस कारण बाजार में जाम लग जाता है। एसडीएम का कहना था कि चार फीट से ज्यादा दुकानदार दुकान के सामने अतिक्रमण नहीं कर सकता जबकि दुकानदारों का कहना था कि उन्हें यह पांच फीट तक जगह दी जाए। एसडीएम ने कहा पालिका से सीमांकन करा लिया जाएगा। इसके अलावा फल और सब्जी विक्रेताओं की ठेली लगाने के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। पुराना कस्बा स्थित कब्रिस्तान के पास, तालाब के पास और यमुना घाट पर में से एक स्थान पर ठेलियां लगेंगी। अगर मुख्य बाजारों में ठेली लगी मिली तो दुकानदार के साथ-साथ ठेले वालो का चालान किया जाएगा। वहीं पार्किंग स्थल बनाने पर भी चर्चा की गई। सीओ दिलीप सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य, नंदलाल डोगरा, कुलभूषण जैन, संजय रुहेला, जाहिद, सुशील, शिवराज, अरविंद कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
व्यापारी बोले, पुलिस कर रही अतिक्रमण
बागपत। अतिक्रमण हटाने के लिए बुलाई गई मीटिंग में व्यापारियों ने कहा दिया कि कोतवाली के सामने पुलिस ने अपने वाहन खड़े कर अतिक्रमण कर रखा है, इसे हटवाया जाना चाहिए। सीओ दिलीप सिंह ने कहा कि ये कोई अतिक्रमण नहीं है। अतिक्रमण तो व्यापारी करते हैं, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस को भी जिलेभर से अतिक्रमण हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed