{"_id":"5a85df134f1c1b4e588b8dae","slug":"41518722835-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छछरपुर में निर्विरोध चुने गई सलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छछरपुर में निर्विरोध चुने गई सलोचना
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान छछरपुर गांव में सलोचना को निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुन लिया गया जबकि कोताना गांव में तीन प्रत्याशियों के बीच 22 फरवरी को चुनाव होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान व एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि ब्लाक के अंतर्गत छछरपुर गांव के वार्ड नंबर चार और कोताना गांव के वार्ड नंबर तीन में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे थे। उक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो चुका था। 12 फरवरी को इन पदों पर चुनाव कराने के लिए नामंाकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। बृहस्पतिवार को नाम वापसी व चुनाव चिह्न की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छछरपुर गांव में सलोचना पत्नी सुभाष को निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुन लिया गया। इस पद पर कोई दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। इसके अलावा कोताना गांव में तीन ताहिर, धीर व मनीष कुमार के बीच 22 फरवरी को मतदान होगा जबकि 24 को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि ताहिर को आम, धीर सिंह को ओखली, मनीष कुमार को अंगूर का चुनाव चिह्न आंवटित किया गया है।