फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एंटी भू-माफिया टीम से उलझे लोग, नोकझोंक

एंटी भू-माफिया टीम से उलझे लोग, नोकझोंक

Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एंटी भू-माफिया टीम से उलझे लोग, नोकझोंक
एंटी भू-माफिया टीम से उलझे लोग, नोकझोंक
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव में बृहस्पतिवार को तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने गई एंटी भू-माफिया टीम से कुछ लोग उलझ गए। इस दौरान उनके बीच नोकझोंक हुई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को दौड़ाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

बृहस्पतिवार को कानूनगो राजेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में गठित एंटी भू-माफिया टीम कोताना गांव पहुंची और तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटाने लगी। तभी वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और भूमि पर अपना कब्जा बताते हुए टीम से उलझ गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती के साथ वहां मौजूद लोगों को भगाया। बाद में टीम ने अवैध कब्जे को ट्रैक्टर से हटवाया। इस संबंध मेें कानूनगो राजेंद्र कुमार जैन का कहना था कि तालाब की सरकारी भूमि पर गेहूं की बुवाई कर रखी थी। यह कब्जा हटवाया गया। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल भारत भूषण, श्यामपाल राठी, सुरेंद्रपाल राठी, एसआई योगेश कुमार और महिला कांस्टेबल मधु शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed