{"_id":"5a4e7f264f1c1b9b518b5023","slug":"41515093798-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित के लिए रालोद ने मांगी एक करोड़ की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित के लिए रालोद ने मांगी एक करोड़ की सहायता
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राजपूत समाज ने सिपाही अंकित तोमर को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। रालोद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। रालोद ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
वाजिदपुर निवासी सिपाही अंकित तोमर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। राजपूत विकास समिति के पदाधिकारियों ने सूजरा गांव में ठाकुर महावीर सिंह के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वह बदमाशों से अंतिम घड़ी तक लोहा लेता रहा। इसमें अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद कमार, जयपाल सिंह, अजय चौहान, सतवीर सिंह, आनंद सिंह, कैप्टन कमल सिंह, जनक सिंह सोम, सूरजभान सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश मानव, मनोज आर्य मौजूद रहे।
बागपत में रालोद के सिसाना रोड स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इसमें जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि शहीद सिपाही ने अपनी ड्यूटी पर जान न्यौछावर कर दी। ऐसे सिपाहियों की बदौलत ही देश सुरक्षित है। इसमें प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, बिजेंद्र पाल, कंवर पाल हुड्डा, अनीस शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंकित को अर्पित की श्रद्धांजलि
अग्रवाल मंडी टटीरी। कसबे में विजय मानव के आवास पर शोकसभा हुई। शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विजय मानव, मुकेश रूहेला, डॉ. रामौतार त्यागी, चौधरी कृष्ण, पवन ठेकेदार मौजूद रहे। उधर, सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने बताया कि सपा प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर सिपाही के परिवार को ढांढस बंधाया।
वाजिदपुर को लाड़ले पर नाज: ऋषिपाल सिंह
बागपत। ग्रामीण ऋषिपाल सिंह ने कहा कि वाजिदपुर गांव के अपने लाड़ले अंकित पर नाज है। कानून व्यवस्था के लिए शहादत देकर गांव का नाम रोशन किया। अपने परिवार का नाम रोशन किया। वह बेहद मिलनसार युवक था। गांव में ही उसकी हिम्मत और उसका हौसला ही उसकी पहचान रहा। उसके जाने का सबको दुख है, लेकिन गौरव की बात यह है कि वह कानून की रक्षा करते करते शहीद हुआ है।