{"_id":"5a317aad4f1c1ba7668b9e49","slug":"41513192109-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%सारथी वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%सारथी वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग %सारथी वाहन’ से परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता का संदेश देगा। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने रवाना किया। इस मौके पर एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि मिशन परिवार विकास के अंतर्गत सकल प्रजनन दर वाले 57 जनपदों में बागपत को शामिल किया है। इसके माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत संपादित की जाने वाली गतिविधियां एवं गर्भनिरोधक सामग्री को जन समुदाय तक पहुंचाया जाएगा। सारथी वाहन के माध्यम से शहर के आंगनबाड़ी केंद्र, पुराना कस्बा, ग्राम निवाउ़ा और खूबी पुरा में भ्रमण किया। जनता को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी । इसमें डॉ. जीनत कौशर, डॉ. श्रवण गोस्वामी, आस मोहम्मद त्यागी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. रामकुमार शर्मा, बीएमसी राजनी, नीलम शर्मा, मीना त्यागी, करूणा, अर्चना, आंगनबाड़ी हेमलता आदि रही।
विज्ञापन