{"_id":"5a3179c64f1c1b97678c1813","slug":"41513191878-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस फेयर में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस फेयर में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में साइंस फेयर का आयोजन किया। मेधावियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए। बिजली और पानी बचाने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने मेधावियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यही बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक है।
बुधवार को विज्ञान मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता और संस्था प्रबंधक अजय गोलय ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 170 स्टॉल लगाए । आयुष, अरबाज, अरशद और उमर के मॉडल कंप्यूटर न्यूमेेरिकली कंट्रोल्ड मशीन को सराहा गया। हिमाद्री, मुनमुन, प्राची, आयुषी, नबिया और रियांशिका की ओर से बनाए गए मॉडल की भी सराहना की गई। छात्र विशाल, आशीष, सौरभ, शादाब, राहुल के सोलर मॉडल की भी सराहना की गई। तानिया, राजिया ने मंगलयान मॉडल बनाकर वाहवाही लूटी। आंचल, मोहिनी, साक्षी और मुमताज ने आर्य भट्ट सैटेलाइट का मॉडल बनाया। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृष्णपाल सिंह, गजेंद्र आचार्य, सोनिया चौधरी, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश, अजय राणा, राजेश कुमार, अजित कुमार, इमरान, अभिषेक, अंकुश कुमार, पंकज, नीरज, अरुण, अंकित, कोमल, नीरज, उमेश, गायत्री मान, मीनाक्षी गर्ग का सहयोग रहा।