फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतदाता को डराने वालों की खैर नहीं: प्रेक्षक

मतदाता को डराने वालों की खैर नहीं: प्रेक्षक

Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मतदाता को डराने वालों की खैर नहीं: प्रेक्षक
बागपत। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव, शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी और चुनाव प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पारदर्शिता बरती जाए।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट के सभागार में निकाय चुनाव के प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने निकाय चुनाव के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा आचार संहिता का सख्ती पालन कराए। कहीं भी मतदाताओं को डराने और धमकाने की सूचना मिलती है तो मौके पर पहुंचकर जांच कराए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाए। मतदान के दौरान पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी तैनात रहने चाहिए। चुनाव में लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है, उसका आय-व्यय का पूरा ब्योरा लिया जाए। सभी रिकार्ड अपने पास रखे। शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराया जाएगा। कहीं भी गड़बड़ी न होने पाए। सभी अधिकारी निष्पक्ष होकर चुनाव को कराएंगे। बूथों पर चाक चौबंद व्यवस्था हो। कहीं भी कमी न रहने पा ए। मतदान के दौरान पुलिस बल तैनात रहे, ताकि कोई गड़बड़ी कर सके। फर्ज मतदान को रोकने के लिए सख्ती से अधिकारी कार्य करें। इसमें डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जयप्रकाश, एडीएम वित्त लोकपाल सिंह, एडीएम राजस्व विधान जयासवाल, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, खेकड़ा आशीष कुमार, बड़ौत अरविंद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रेक्षक बूथों का करेंगे निरीक्षण, लोगों की सुनेंगे समस्याएं
बागपत। एडीएम वित्त लोकपाल सिंह ने बताया प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सोमवार को जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रथम मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारियों की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। इसके अलावा निकाय में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण करेंगे। कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित अधिकारियों को उस कमी को दूर करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके अलावा निर्वाचन के संबंध में 11 बजे से एक बजे तक गेस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। उनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


565 मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज
बागपत। तीसरे चरण में होने वाले मतदान के बाद एक दिसंबर को बड़ौत, खेकड़ा और बागपत में होने वाली मतदान के लिए 565 कर्मचारियों की तैनाती की । इनको सोमवार को गेटवे इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया तीनों मतदान स्थलों पर एक टेबल पर पांच कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed