फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रमुख अभियंता ने नहरों और रजबाहों की सफाई देखी

प्रमुख अभियंता ने नहरों और रजबाहों की सफाई देखी

Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख अभियंता ने नहरों और रजबाहों की सफाई देखी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई विभाग लखनऊ ने शनिवार को सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया। विभागीय रिकार्ड अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र की कई नहरों और रजबाहों का निरीक्षण कर मानक रूप सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई विभाग लखनऊ कुनाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को विभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय रिकार्ड अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी लगाई। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही कार्यालय पर आए फरियादियों की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मीरापुर रजबाहे, बड़ौली रजबाहे, किशनपुर बराल रजबाहे, बड़ौत ड्रोन आदि सहित कई रजबाहों और नहरों में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कई जगहों पर सफाई का कार्य असंतुष्ट मिला तो कहीं जगहों पर कार्य अधूरे मिले। उन्होंने सफाई कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसई अवधेश कुमार, एसडीओ दिनेश कुमार त्यागी, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, ठेकेदार हिम्मत को मानक के अनुरूप नहरों और रजबाहों की सफाई करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर भुगतान रोकने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर विभागीय अफसरों की बैठक लेकर शासन द्वारा किसानों के हितों में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं को किसानों तक पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग अवधेश, एसडीओ शामली दूहूण कुमार, एसडीओ दिनेश कुमार, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, ठेकेदार हिम्मत तोमर, शक्ति, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed