{"_id":"5a11d9714f1c1bec538be2c0","slug":"41511119217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
हाईवे संघर्ष समिति ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण के लिए मुहिम चलाई है। लोगों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री से मिला जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की जाएगी।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी कोर्ट रोड स्थित गली नंबर छह में अश्वनी तोमर के आवास पर पहुंचे। हाईवे की दुर्दशा के बारे में बताया। संयोजक कर्नल अनिरुद्ध तोमर चुनाव से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने हाईवे बनवाने के दावे किए, जो हवा हवाई निकले। प्रधानमंत्री ने खुद हाईवे को बनवाने के बड़े-बड़े वायदे किए थे। केंद्र और प्रदेश में सरकार बने काफी समय बीत गया है, निर्माण नहीं हुआ। सैकड़ों लोग हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं, सैकड़ों अपंग हो गए। धूल धमाल ने लोगों को अस्थमा का रोगी बना दिया है। स्थिति बहुत विकट है। उन्होंने बताया कि देहरादून से दिल्ली तक लोगों से संपर्क कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। इसको प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। सैकड़ों मिलकर हाईवे निर्माण कराने की मांग करेंगे। संबंधित मंत्रियों से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। समिति के धर्मपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार एडवोकेट, सुनील पंवार, प्रदीप दौराला, रामबीर प्रधान, नरेश प्रधान, कपिल बंसल, विनय सहरावत, अश्वनी तोमर मौजूद रहे।