{"_id":"5a00b7fb4f1c1bb6678b9e2a","slug":"41509996539-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में पूर्वी यमुना नहर पर नर्सरी के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं सरूरपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दंपति घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया।
रटौल गांव निवासी अज्जू पुत्र फुरकान सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर खेकड़ा जा रहा था। जैसे ही पूर्वी यमुना नहर पर नर्सरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लहूलुहान हालत में देख उसको खेकड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लोनी निवासी आकिल और उसकी पत्नी मोबिना घायल हो गई। राहगीरों ने उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। उधर आरोपी चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया।