{"_id":"59b444004f1c1bb0488b5487","slug":"41504986112-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के चलते गांव में बढ़ी सक्रांमक रोगों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के चलते गांव में बढ़ी सक्रांमक रोगों की आशंका
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जलालपुर में दलित बस्ती के लोगों का जलभराव और गंदगी से जीना दूभर हो गया है। गांव के तालाब पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिस कारण इसका पानी घरों में घुस रहा है। लोग संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से परेशान हैं। शनिवार को गांववासियों ने जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से यहां के लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, तहसील में प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जबकि, दूसरी तरफ प्रदेश सरकार तालाबों पर अतिक्रमण के खिलाफ गंभीर होने का दावा कर रही है। यहां तीन माह पूर्व जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है। उन मकानों पर लाल निशान भी लगाए गए, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जहां गांव की रविदास बस्ती में लोगों के घरों और रविदास मंदिर में गंदा पानी घुसा है। जलभराव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए शनिवार को दलित बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अंकित, मोनू, सुधीर, ब्रह्म सिंह, महीपाल, गुड्डू, धर्मपाल, रामपाल, नरेश आदि शामिल थे।