{"_id":"59b1a1f44f1c1bfe7f8b4ca2","slug":"41504813556-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को फटकार
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्ती की तैयारी है। गन्ना उपायुक्त मेरठ ने मलकपुर और मोदीनगर मिल के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
मलकपुर चीनी मिल पर बागपत के किसानों का 263 करोड़ रुपये बकाया है। पिछले दिनों गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गन्ना आयुक्त को तेजी से भुगतान कराने के निर्देश दिए । गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने लखनऊ में समीक्षा की तो वेस्ट यूपी की मोदीनगर और मलकपुर चीनी मिल पर सबसे अधिक बकाया पाया ।
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया उपायुक्त ने मेरठ में बुधवार को बकाएदार चीनी मिलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। जल्द से जल्द भुगतान के आदेश दिए गए। गन्ना उपायुक्त ने चीनी मिलों पर नाराजगी जताकर कहा अभी तक भुगतान का शेड्यूल तक प्राप्त नहीं हुआ है। मलकपुर चीनी मिल ने पिछले सत्र का भुगतान भी देरी से किया , इस कारण कई बार किसानों ने हंगामा और प्रदर्शन किया । डीसीओ ने बताया भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।