{"_id":"59821e9a4f1c1b92218b4703","slug":"41501699738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पैठ स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पैठ स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पैठ स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बागपत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने पशु पैठ के निरीक्षण की आख्या प्रशासन को भेज दी। उन्होंने बताया यहां खामियां ही खामियां मिली। पशुओं के प्राथमिक उपचार और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली। संचालकों के सुधार के निर्देश दिए।
सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह ने बताया उन्होंने पशु पैठ का निरीक्षण किया था, इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। पैठ स्थल के आधे हिस्से में पानी भरा हुआ था। पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। एक पशु हुलिया बेचने का 60 रुपये प्रति पशु लिए जाते हैं। 1.24 रुपये की देर से प्रत्येक रसीद से राजकीय लेवी के रूप में जमा किए जाते हैं। पैठ संचालक फैसल खान को एक सप्ताह में धनराशि की रसीद की छाया प्रति को एक सप्ताह में कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। वहीं पानी की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट के नियमों का पालन, छायादार पेड़, आठ किलो मीटर से अधिक दूरी पर ले जाने पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। निर्देशित किया 15 रुपये प्रति पशु की दर से वसूलकर राजकीय कोष में जमा करना सुनिश्चित करें।