{"_id":"595a98584f1c1b0d7e8b4642","slug":"41499109464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट व दाहा में जल भराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट व दाहा में जल भराव की समस्या
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा दोघट और दाहा गांव में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
कस्बा दोघट के मुख्य बाजार मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय के आसपास और पट्टी भोजान में बड़ वाले रास्ते पर जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। मार्ग पर गंदा पानी भरे रहने से मच्छरों की भरमार है और बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। पट्टी भोजान में जो तालाब है, उस पर अवैध कब्जा कर कुछ लोग रास्ते का निर्माण कर रहे है। लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। कसबे के मनोज, रविंद्र, कृष्णपाल, राजेंद्र, मांगे, सतेंद्र आदि ने मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही निर्णय लिया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मिलेंगे।
उधर, दाहा गांव की पट्टी भौंरा में भी मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रवीण, बबलू, बिजेंद्र, पिंटू, राजेंद्र, धर्मपाल, देवेंद्र आदि शामिल है।