फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ड्रेस में खराबी मिली तो नपेंगे अफसर: डीएम

ड्रेस में खराबी मिली तो नपेंगे अफसर: डीएम

Wed, 21 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ड्रेस में खराबी मिली तो नपेंगे अफसर: डीएम
ड्रेस में खराबी मिली तो नपेंगे अफसर: डीएम
विज्ञापन


बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र में नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण सुनिश्चित किया जाए। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को दो जोड़ी यूनिफार्म निशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से कराया जाएगा। 15 जुलाई तक यूनिफार्म का वितरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

विकास भवन सभागार में नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म का समयबद्ध वितरण कराए जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम का गठन कर यूनिफार्म की गुणवत्ता, उनकी माप आदि की भी जांच कराई जाएगी। यूनिफार्म में लगने वाले बटन एवं सिलाई धागा अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। कपड़ा क्रय किया जाना है। उसकी गुणवत्ता धुलकर देख ली जाएं कि कपड़ा सिकुड़ेगा तो नही। स्थानीय टेलर चिन्हित किए जाएं। क्रय समिति विद्यालय की नामांकन/उपस्थिति पंजिका देखकर पात्र बच्चों की संख्या का निर्धारण करेगी तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के समस्त सदस्यों को अवगत कराएगी। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed