फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   4091 posts will be voted in the district

जिले में 4091 पदों पर होगा मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
4091 posts will be voted in the district
502 मतदान केंद्रों पर बनाए जाएंगे 1405 बूथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को 4091 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इनमें 244 ग्राम प्रधान, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3322 ग्राम पंचायत और 20 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान कराया जाएगा। 502 मतदान केंद्र तय किए गए हैं, जहां 1405 बूथों पर मतदान होगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला पंचायत सदस्य के 20 पद हैं। इनमें एक पद एससी महिला, एक पद एससी, दो पद पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पद पिछड़ा वर्ग, चार पद महिला और नौ पद अनारक्षित हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 505 पदों में 23 पद एसी महिला, 39 पद एससी, 46 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 87 पद पिछड़ा वर्ग, 101 पद महिला के लिए और 209 पद अनारक्षित हैं। ग्राम प्रधान के 244 पदों में 12 एससी महिला, 18 पद एससी, 24 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 44 पद पिछड़ा वर्ग, 47 पद महिला और 99 पद अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 3322 पदों में 236 एससी महिला, 190 एससी, 373 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 418 पद पिछड़ा वग, 569 पद महिला के लिए और 1536 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

सात व आठ अप्रैल से होंगे नामांकन
जिले में दूसरे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए सात व आठ अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन किए जाएंगे। नौ व दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 11 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दो मई को सुबह आठ बजे से परिणाम घोषित होने तक मतगणना होगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि जिला पंचायत सदस्य कलक्ट्रेट में अपने नामांकन जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदान केंद्रों की श्रेणी
ब्लॉक सामान्य संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
बागपत 30 33 08 06
बड़ौत 76 25 20 01
बिनौली 54 20 26 07
पिलाना 20 30 09 07
छपरौली 41 08 18 09
खेकड़ा 40 01 08 05
कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी व एआईजी स्टांप रामदयाल ने बताया कि कक्ष संख्या-23 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका टेलीफोन नंबर 0121-2220402 है। पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायत इस नंबर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed