फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 thousand farmers of Baghpat will apologize

बागपत के 40 हजार किसानों का कर्ज होगा माफ

Thu, 06 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत । सरकार की कर्ज माफी का लाभ जिले के करीब 40 हजार किसानों को मिलने की संभावना है। पंजीकृत करीब डेढ़ लाख किसानों में से पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।  लघु और सीमांत किसानों की छंटनी कर, उनकी ओर से लिए कर्ज की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


कृषि उप निदेशक धुरेंद्र कुमार के अनुसार जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या करीब डेढ़ लाख हैं। इनमें से लघु और सीमांत किसानों की श्रेणी में आने वाले करीब 40 हजार किसानों को सरकार की योजना का लाभ होने की संभावना है, क्योंकि जोत घटी है, इसलिए अधिकतर किसान लघु और सीमांत ही है। कर्ज माफी के दायरे में 31 मार्च 2016 तक कर्ज लेने वाले किसान ही आएंगे। इनमें ऐसे किसान जिन्होंने खाद, बीज और दवा के लिए ऋण लिया है, सिर्फ उन्हें ही शामिल किया जाएगा। कृषि यंत्रों पर ऋण लेने वालों को नहीं मिलेगा लाभ।
विज्ञापन


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक  राजू पीवी ने कहा किसान क्रेडिट कार्ड पर जिले के किसानों को करोड़ों रुपये कर्ज दिए हैं। बैंकों से जल्द ही सूची तैयार कराई जाएगी। इनमें जो कर्ज माफी के  दायरे में होंगे, उनकी सूची शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में जानकारी लेने पहुंचे किसान ः कर्ज माफी के बाद बुधवार को बैंक खुले तो किसान जानकारी लेने पहुंच गए। किसानों ने अपने खाते खंगाले, उन पर कितना कर्ज है और कर्ज माफी का क्या दायरा है। बैंककर्मियों का कहना था कि अभी उनके पास कोई सर्कुलर नहीं आया है, इसके बाद ही वह कुछ बताने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed