फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 rupees affair resulted in 4 lakh rupees getting stuck in the bank account

Baghpat News: 40 रुपये के चक्कर में बैंक खाते में फंस गए चार लाख

Mon, 10 Feb 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
40 rupees affair resulted in 4 lakh rupees getting stuck in the bank account
बागपत। शहर में सोनीपत बस स्टैंड पर कनफेक्शनरी की दुकान करने वाले मिंटू चौहान का ऑनलाइन लेनदेन एप से जुड़ा बैंक खाता अचानक ब्लॉक हो गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे, जिसके ब्लॉक होने पर वह परेशान हो गया। उसे पुलिस से शिकायत करने पर पता चला कि खाते में आए संदिग्ध 40 रुपये के कारण उसे ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी छानबीन आगे करने पर पता चला कि महाराष्ट्र के मुंबई में एक युवक के साथ करीब पांच हजार रुपये की ठगी हुई थी। उसने पुलिस के पास शिकायत की तो वहां की पुलिस ने जांच करके करीब दस खाते बंद करा दिए। दरअसल, ठगी के पांच हजार रुपये जिस खाते में पहुंचे थे, उससे आगे जिन भी दुकानदार या अन्य के खाते में रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

उन सभी खातों को महाराष्ट्र पुलिस ने ब्लॉक करा दिया। इस तरह मिंटू चौहान के खाते में केवल 40 रुपये आए थे। वह अपने खाते को खुलवाने के लिए पिछले डेढ़ महीने से परेशान है और स्थानीय पुलिस के साथ ही महाराष्ट्र पुलिस से लगातार संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n1400 रुपये आए तो खाता ब्लॉक होने से 1.5 लाख फंसे : इस तरह का कोई एक मामला नहीं है, बल्कि यहां इस तरह के मामले रोजाना साइबर अपराध थाने में पहुंच रहे हैं। इस तरह ही बागपत में रेस्टोरेंट चलाने वाले मनीष के खाते में ऑनलाइन लेनदेन एप के माध्यम से 1400 रुपये आए थे।

इसके बाद खाता ब्लॉक कर दिया गया तो छानबीन करने पर बताया गया कि हरियाणा के झज्जर से यह रुपये आए हैं। उसने पुलिस में ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की हुई है। मनीष को कई बार झज्जर जाकर रेस्टोरेंट होने और ठगी न करने का सबूत देना पड़ा। तब वहां से रिपोर्ट भेजकर खाता चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed