{"_id":"5eebac6f8ebc3e42eb433960","slug":"40-degrees-of-mercury-and-electric-power-cut-baghpat-news-mrt486969962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 डिग्री और रूलाने लगे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 डिग्री और रूलाने लगे बिजली कट
विज्ञापन
बागपत। उमस भरे मौसम ने मुश्किल खड़ी कर दी है। पारा 40 डिग्री पर है। एक तरफ चिलचिलाती गर्मी और दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। शहर से लेकर देहात तक बार-बार बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। फाइलों में भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर हकीकत उलट है। कभी फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो जाती है तो कभी ट्रांसमिशन से आपूर्ति बाधित रहने की बात कही जाती है। पिछले दस दिन में बागपत नगर और इसके आसपास के क्षेत्र में ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लाइन शिफ्ट करने को लेकर तीन बार पांच-पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोगों के सामने पेयजल की आपूर्ति की मुश्किल खड़ी हुई।
आज बागपत में बाधित रहेगी बिजली
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राष्ट्रवंदना चौक पर निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को बागपत नगर की बिजली बाधित रहेगी। जेई गणेश कुमार ने बताया कि कोर्ट रोड, बड़ौत रोड, दिल्ली रोड, पुराना कसबा, यमुना रोड, चमरावल रोड से महिला थाने तक, मेरठ रोड पर वात्सायन पैलेस तक बिजली आपूर्ति सुबह सात से 11 बजे तक बाधित रहेगी।
हाईवे निर्माण से सिर्फ 16 घंटे बिजली
फोटो संख्या 1.
बड़ौत। उर्जा निगम ने नगर को सप्लाई देने के लिए दो हिस्सों में बांट रखा है। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर साढ़े छह हजार विद्युत कनेक्शन है। इनमें 450 विद्युत कनेक्शन औद्योगिक क्षेत्र के है। यहां पर बिजली की खपत लगभग तीन मिलियन यूनिट है। लेकिन इस भीषण गर्मी मेें लोगों को पर्याप्त मात्रा मेें बिजली नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं को औसतन 16 से 17 घंटे सप्लाई मिल रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे निर्माण के कारण रोजाना चार से पांच घंटे सप्लाई बाधित रहती है। नगर के दूसरे हिस्से में एक्सईएन द्वितीय से बिजली आपूर्ति होती है। विद्युत कनेक्शन की संख्या 18 हजार के करीब है। इस क्षेत्र में सात फीडर हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतें फीडर-4 पर लोकल फाल्ट के चलते आती है। प्रतिदिन दिन में सात से आठ बार लोकल फाल्ट होने के चलते करीबन तीन से चार घंटे सप्लाई बाधित रहती है।
विज्ञापन
ऐसे लगे बिजली कट
- एक्सईएन प्रथम से जुड़े क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से 12 बजे तक सप्लाई बाधित रही। दिन में छह बार लोकल फाल्ट के चलते अलग-अलग क्षेत्र में करीबन दो से तीन घंटे सप्लाई बाधित रही। इसी क्षेत्र में सीएचसी पड़ता है, यहां भी आपूर्ति बाधित रही।
एक्सईएन द्वितीय से जुड़े क्षेत्र मेें लोकल फाल्ट के कारण गुराना रोड, मुख्य बाजार और पठानकोट मोहल्ले में आधे-आधे घंटे के लिए कई बार आपूर्ति बाधित होती रही।
एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हाईवे निर्माण के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। लाइन शिफ्ट हो रही है। जल्द ही व्यवस्था पटरी पर होगी।
जनरेटर के सहारे सीएचसी
बड़ौत। नगर मेें स्थित सीएचसी पर बिजली देने का जिम्मा एक्सईएन प्रथम पर है। मगर, हाईवे निर्माण के चलते प्रतिदिन यहां पर भी घंटों सप्लाई ठप रहती है। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार का कहना है कि सीएचसी पर प्रतिदिन कई प्रसव के केस आते हैं, लेकिन बिजली की स्थिति बहुत दयनीय है। मरीजों की स्थिति को देखते हुए सीएचसी परिसर में 25 केवी का जनरेटर लगवाया गया है।
क्या कहते है उपभोक्ता
बड़ौत। नगर के बिजली उपभोक्ता सोनू का कहना है कि भीषण गर्मी मेें बिजली के बार-बार कट लगते रहते है, इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कोरोना के चलते अधिकांश लोग घरों में कैद है, गर्मी भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ी है। उपभोक्ता लोकेन्द्र का कहना है कि लॉकडाउन के चलते पूरा परिवार घर के अंदर है। गर्मी भी बढ़ गयी है, ऐसे में यदि थोड़ी देर के लिए ही बिजली चली जाए तो ऐसा लगता है कि मानो जान ही निकल गयी हो, लेकिन मकान में बने अधिकांश कमरों मेें पंखे व कूलर चलते है, थोड़ी ही देर में इनवर्टर जवाब दे देता है। उन्होंने नियमित सप्लाई दिलाए जाने की मांग की।