{"_id":"5fbfee848ebc3e9bb452735d","slug":"396-invoice-for-not-using-moscow-48-thousand-fine-baghpat-news-mrt5127556195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्क का प्रयोग न करने पर 396 चालान, 48 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉस्क का प्रयोग न करने पर 396 चालान, 48 हजार जुर्माना
विज्ञापन
एमवी एक्ट में 155 चालान कर एक गाड़ी सीज की, 14 हजार का जुर्माना लगाया
बागपत। पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर मॉस्क का प्रयोग न करने पर 396 का चालान किया। जबकि एमवी एक्ट में 155 का चालान कर एक गाड़ी को सीज किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले की सीमा डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट, बरनावा चेकपोस्ट, निवाड़ा चेकपोस्ट, बालैनी हिंडन पुल के अलावा मुख्य मार्गों, चौराहों व बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक व कोतवाली पुलिस ने नगर के शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, होलिका चौक पर चेकिंग कर मॉस्क का प्रयोग न करने वाले ग्राहकों व दुकानदारों के चालान किए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग न करने व एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कोविड-19 में 396 का चालान कर 47 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर जिले भर में एमवी एक्ट में 155 चालान कर 14 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना लगाया और एक गाड़ी को सीज किया।