फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   37 lakh saplings to be planted in three years

तीन वर्ष में रोपे जाएंगे 37 लाख पौधे

Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
37 lakh saplings to be planted in three years
बागपत। वन विभाग की ओर से जिले में तीन वर्षों में 37 लाख पौधे लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। 26 विभागों का पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समय पर और शत प्रतिशत पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की जिम्मेदारी विभागवार निर्धारित कराई है। तीन वर्षों के लिए लक्ष्य सौंप दिए गए है। बागपत जनपद में 35 लाख पौधे वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 में रोपे जाएंगे। वन विभाग ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्यागी ने 26 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। 2021 में 10 लाख 45 हजार 272, 2022 में 12 लाख 54 हजार 326 और 2023 में 14 लाख 63 हजार 392 में पौधरोपण होगा। वन एवं वन्य जीव विभाग, ग्राम्य विकास, राजस्व, पंचायती राज, आवास विकास, औद्योगिक, लोक निर्माण, जल शक्ति/सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा निगम, माध्यमिक, बेसिक, प्राविधिक, उच्च शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, रक्षा, उद्यान, गृह एवं पुलिस विभाग को लक्ष्य आवंटित कर दिया है। सभी विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि समय पर और शत प्रतिशत पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed