फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3682 allowance reached in the accounts of laborers, crowds hit banks

3682 मजदूरों के खाते में पहुंचा भरण पोषण भत्ता, बैंकों पर लग गई भीड़

Mon, 30 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
3682 allowance reached in the accounts of laborers, crowds hit banks
अग्रवाल मंडी टटीरी में स्थित बैंक के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दो दिन की छुट्टी के बाद बैंकों में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ रही। भरण-पोषण भत्ते की पहली किश्त 3682 मजदूरों के खाते में पहुंच गई। मजदूर रुपये लेने बैंकों तक पहुंचे, जिस कारण भीड़ अधिक रही। श्रम विभाग ने जिले में कुल 6881 मजदूरों का चयन किया है। बाकी के खाते अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के पुराना कस्बे के लोगों ने एसबीआई की शाखा पर रुपये लेने लोग पहुंचे। कुछ लोगों ने कहा कि बैंक शाखा से भुगतान नहीं मिल रहा है। रूखसाना, आसमा, वसीमा, शबाना, साजिद का कहना था कि बैंक मित्र कार्यालय बंद हैं, उन्हें पैसे नहीं मिल पाए हैं। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। पैसे न मिलने के कारण घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी के बैंक ऑफ बड़ौदा व नगर के कैनरा बैंक में सोमवार को ग्राहकों के बीच सोशल दूरी बनाने के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए। जिला श्रम अधिकारी परमानंद ने बताया कि बागपत में 6881 मजदूर चिन्हित किए गए। सोमवार को 3682 मजदूरों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है। अन्य के खातों को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही सबको धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed