{"_id":"67fabff3191c966fbc0c6cb2","slug":"35-poles-broke-due-to-storm-150-villages-remained-in-darkness-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129670-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंधी से 35 खंभे टूटे, डेढ़ सौ गांव अंधेरे में रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंधी से 35 खंभे टूटे, डेढ़ सौ गांव अंधेरे में रहे
Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
आंधी की खबर से संबंधित फोटो। खैला गांव में आंधी से गिरा विद्युत खंभा खड़ा करते विद्युत कर्मचार
बागपत। यहां शुक्रवार की शाम आंधी से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन शनिवार को भी ठप रही। बिजली नहीं मिलने से करीब 150 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे तो दिन में पेयजल संकट गहरा गया। कहीं 12 घंटे तो कहीं 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लाखों लोग परेशान रहे।
बागपत में आंधी से तीन दर्जन विद्युत उप केंद्रों व 200 फीडरों की लाइनें ब्रेकडाउन में रही। बागपत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 35 खंभे टूट गए तो जगह-जगह लाइनों के तार टूट गए। हालांकि, आंधी और बरसात बंद होने के बाद ऊर्जा निगम की टीम शुक्रवार को रातभर तथा शनिवार को दिनभर ब्रेकडाउन अटेंड करने में जुटी रही। काफी गांवों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई तो कुछ गांवों में शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। खेकड़ा कस्बे में डूंडाहेड़ा के पास लाइन में फाल्ट आने से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि करीब 11 बजे फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। वहीं खेकड़ा के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से रटौल तथा फिरोजपुर विद्युत उप केंद्रों को बिजली नहीं मिली। इससे 30 गांवों में करीब 20 घंटे बिजली ठप रहने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी हुई। दाहा क्षेत्र के 220 केवीए क्षमता के कान्हड़ विद्युत केंद्र व 33 केवीए क्षमता के छह विद्युत उपकेंद्रों पर ब्रेकडाउन रहा। इससे 30 गांवों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो कर रह गया।
हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति मिलने से लोगों को राहत की सांस मिली। वही जिले में कुछ गांवों में शनिवार की देर शाम तक भी नलकूपों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।