फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   34.7 km long khadnja will be laid on Rajbeh track with eight crore rupees

Baghpat News: रजबहे की पटरी पर 34.7 किलोमीटर तक लगेगा खडंजा

Fri, 09 Jan 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
34.7 km long khadnja will be laid on Rajbeh track with eight crore rupees
आठ करोड़ रुपये से होगा निर्माण, चौगामा क्षेत्र में कृष्णा-हिंडन नदी पर लगेगा खडंजा, शासन से मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- विधायक डॉ. अजय कुमार ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा, अब जल्द शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौगामा क्षेत्र में कृष्णा-हिंडन नदी पर खडंजा निर्माण कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब आठ करोड़ रुपये से रजबहे की पटरी पर 34.7 किलोमीटर तक खडंजा लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के किसानों को लाभ होगा और किसानों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने रजबहे पर खडंजा निर्माण करवाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। बताया था कि खडंजा नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी होती है और रात में यहां हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके लिए वह काफी समय से प्रदेश सरकार से भी मांग करते आ रहे थे। विधायक के प्रयास से शासन से निर्माण कार्य कराने के लिए स्वीकृति मिली गई है। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दोघट, भगवानपुर, गैडबरा, मिलाना व भडल रजबहे के बाई तरफ खडंजा निर्माण किया जएएगा और इसकी लंबाई 34.710 किलो मीटर है। इस पर आठ करोड़ 22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। खडंजा निर्माण होने से 10 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा और यहां रात में सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी नहीं रहेगा। किसान आराम से चीनी मिलों व क्रय केंद्रों पर गन्ना डाल डालने के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


पुल निर्माण के लिए 1.82 करोड़ रुपये हुए स्वीकृत
बागपत। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ककड़ीपुर गांव से पूर्वी यमुना नहर गुजर रही है और यहां पुल नहीं होने के कारण गांव के लोगाें को परेशानी होती थी। जब पानी आ जाता था तो उनको सबसे ज्यादा परेशानी खेतों में आने-जाने में हो रही थी। पूर्वी यमुना नहर पर पुल का निर्माण करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र दिया था। लोगाें की समस्या को देखते हुए ककड़ीपुर गांव में पूर्वी यमुना नहर पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। नहर पर एक करोड़ 82 लाख रुपये से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल का निर्माण होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed