{"_id":"60314e0e8ebc3ee8ef00ad14","slug":"32-thousand-eligible-household-card-canceled-for-not-meeting-standard-baghpat-news-mrt526368142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरा न करने पर 32 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरा न करने पर 32 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड निरस्त
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का 60 फीसदी सत्यापन कार्य पूरा
पांच हजार कार्ड धारक ऐसे, जो पांच माह से राशन ही नहीं ले रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का लगभग 60 फीसदी सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन में आपूर्ति विभाग ने मानकों को पूरा न करने पर 32 हजार 427 राशन कार्ड निरस्त किए है। इनमें पांच हजार कार्ड धारक ऐसे है, जिन्होंने पांच माह से सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ही नहीं लिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले की तीन नगर पालिका व पांच नगर पंचायत में 36 हजार 873 राशन कार्ड और ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 54 हजार 616 सहित एक लाख 91 हजार 489 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है। अक्तूबर शुरू से हुए सत्यापन में मानकों को पूरा न करने वाले 32 हजार 427 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड निरस्त किए गए है। इनमें से पांच हजार कार्डों पर पिछले पांच माह से राशन ही नहीं लिया गया है। बताया कि अन्य कार्डों का सत्यापन शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा।
लॉकडाउन में बने थे 18 हजार राशन कार्ड
जिले में लॉकडाउन के दौरान नए राशन कार्ड बनाए गए थे। एक अप्रैल 2020 के बाद 18 हजार राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था।
ये है मानक
आपूर्ति विभाग की ओर से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू कामकाज करने वाले, भिक्षावृत्ति करने वाले, माता-पिता विहीन बच्चे, दैनिक वेतन भोगी, भूमिहीन मजदूर, ऐसे परिवार जिनका मुखिया निराश्रित, महिला, विकलांग या कोई बालिग पुरुष नहीं है, आवासहीन परिवार के अलावा ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये है, को शामिल किया गया है। नगरीय क्षेत्र में वार्षिक आय तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड का ब्यौरा
ब्लॉक गृहस्थी अंत्योदय
बागपत 23324 1940
बड़ौत 32532 857
बिनौली 33035 1026
छपरौली 20250 950
खेकड़ा 19330 1575
पिलाना 26145 1146
कुल 154616 7494
------------------------
नगरीय क्षेत्र में राशन कार्ड का ब्यौरा
क्षेत्र गृहस्थी अंत्योदय
बागपत 8052 16
बड़ौत 11531 77
टटीरी 2524 09
सराय 1663 19
छपरौली 2312 09
दोघट 1727 13
खेकड़ा 7072 32
टीकरी 2091 13
कुल 36873 188