{"_id":"687e9701509e0963bf049ff5","slug":"3198-families-became-homeless-on-paper-despite-having-houses-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-135305-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर होने के बाद भी 3198 परिवार कागजों में हो गए बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर होने के बाद भी 3198 परिवार कागजों में हो गए बेघर
विज्ञापन
- गरीबी उन्मूलन के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान चलाकर किए गए थे चिह्नित
- पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए दोबारा जांच होने पर केवल 178 पात्र मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खुद को बेघर बताने वाले परिवारों की तब पोल खुल गई जब सत्यापन में उनके पहले से मकान बने मिले। अब इन 3198 लोगों को अपात्र घोषित कर पीएम आवास योजना से बाहर कर दिया। केवल 178 परिवार पात्र मिले जिनका आशियाने का सपना पूरा करने की कवायद शुरू हो गई।
गरीबी उन्मूलन के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आवासहीन परिवारों का पीएम आवास योजना ग्रामीण से मकान का सपना पूरा किया जाएगा। पात्र परिवारों को 1.20 लाख रुपये की दर से मकान बनाने के लिए पैसा मिलता है। जिले में 3377 परिवारों को चिह्नित कर आवासहीन सूची में रखा गया था। इसकी दोबारा से अधिकारियों ने जांच कराई तो 94.72 प्रतिशत परिवारों के पहले से मकान बने मिले जिन्हें योजना से बाहर कर दिया। मात्र 5.27 प्रतिशत परिवार ही पीएम आवास योजना के मानकों पर खरे उतरे जिनके मकान बनवाए जाएंगे।
- पीएम सम्मान निधि के लिए 1425 में केवल सात मिले पात्र
जीरो पाॅवर्टी अभियान के तहत 1425 निर्धन लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए चिह्नित किया गया। इनकी जांच कराने पर केवल सात पात्र मिले। इनमें से भी दो किसानों का इसलिए पंजीकरण नहीं हो रहा था कि उनके ग्राम चंदायन तथा निरपुड़ा में चकबंदी चल रही है जिससे जमीन की फर्द नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
- जीरो पाॅवर्टी अभियान में पीएम आवास योजना के तहत केवल 178 परिवार ही पात्र मिले जिनके मकान बनवाने की कार्रवाई की जा रही। इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि में केवल सात लोग पात्र मिले जिन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। - राहुल वर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग