{"_id":"5ce1abf5bdec2207272c4932","slug":"31558293493-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल-ककौर मार्ग बनवाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल-ककौर मार्ग बनवाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नांगल-ककौर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर रविवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन शुरू करेंगे।
लोन निर्माण विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा नांगल-ककौर मार्ग के आसपास रहने वाले गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि पिछले डेढ़ साल से नांगल-ककौर मार्ग जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। मार्ग मेें बने गहरे-गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के बार बार शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन और विभागीय कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शाम होते ही इस मार्ग पर रेत से भरे ट्रक गुजरते है, इस कारण नांगल-ककौर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर नांगल-ककौर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में देशपाल प्रधान, विजयपाल, कुलदीप, सुधीर, सचिन, अंकुर, दीपक, सोहनवीर, प्रवीण आदि रहे।