फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग

टीकरी में शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग

Sun, 19 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में शॉर्ट सर्किट के कारण परचून की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखी हजारों की नगदी समेत दुकान का सारा सामान जल गया।
कस्बा टीकरी निवासी जयवीर ने बताया कि उसकी कस्बे में परचून की दुकान है। शनिवार दोपहर वह दुकान पर बैठा था। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसने बाहर निकलकर जान बचाई। दुकान से आग की लपटे निकलने लगीं। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखी 28 हजार रुपये की नगदी सहित सारा सामान जल गया। दुकानदार के मुताबिक कई लाख रुपये रुपये का सामान जल है। ग्रामीणों ने पीड़ित दुकानदार को मुआवजा दिलाने की मांग की।


एचटी लाइन टकराने पर पेड़ में लगी आग
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर शनिवार को हरीश मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़े नीम के पेड़ में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टच हो गया। इससे नीम के पेड़ में आग लग गई। पेड़ में आग लगने से दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। निगम के कर्मचारियों ने दूसरे खंभा लगाकर विद्युत लाइन के तार खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed