{"_id":"5cb8ce5abdec2213fa1fc88c","slug":"31555615322-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरठल में पांच जगह किए गए विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरठल में पांच जगह किए गए विस्फोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में शुक्रवार को ओएनजीसी कंपनी की टीम पहुंची। खेत में पांच जगह बोरवेल में विस्फोट किए। टीम सैंपल लेकर वापस लौट गई। गांव के जंगल में कच्चे तेल का भंडार मिलने की संभावना को देखकर एक सप्ताह से टीम डेरा डाले है। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में भी बोरवेल का कार्य चल रहा है।
रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में एक सप्ताह पहले ओएनजीसी कंपनी की टीम ने पहुंचकर जमीन में कच्चे तेल का भंडार होने की संभावना जताई । किसान बाबू के खेत में बोरवेल के मशीनें लगाई गई। तभी से खेतों में जगह-जगह बोरवेल का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को कंपनी की टीम ने पहुंचकर किसान बाबू के खेत में पांच जगह बोरवेल में विस्फोट किए। सैंपल लेकर टीम वापस लौट गई। इसके अलावा क्षेत्र के जिवानी, सूप, बासौली, छछरपुर समेत कई गांवों में भी कच्चे तेल के भंडार होने की संभावना को देखकर बोरवेल का काम चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में मजदूर बोरवेल करने में लगे हैं। ग्रामीणों में उत्साह है, लेकिन कुछ ग्रामीण असमंजस स्थिति में भी हैं। ग्रामीणों ने कहा एक सप्ताह से टीम बोरवेल में विस्फोट कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें यह नहीं बताया कि कच्चे तेल का भंडार मिलने की कितनी संभावना है। किसान बबलू ने बताया कि शुक्रवार को भी टीम सैंपल लेकर चली गई।