{"_id":"5cb8cd46bdec2214720fc8dc","slug":"31555615046-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली के श्री फोर्ट स्टेडियम में होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली के श्री फोर्ट स्टेडियम में होगी शूटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक सांड़ की आंख की शूटिंग अब दिल्ली के श्री फोर्ट स्टेडियम में होगी। यहां पर अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर पर कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा।
शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के सुमित राठी ने बताया कि बागपत और मेरठ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार से फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हरियाणा में शुरू होगी। दो दिन तक शूटिंग श्री फोर्ट स्टेडियम में होगी, जहां पर शूटर दादियों को पदक जीतते हुए दिखाया जाएगा। इसके अलावा अभिनेता सैफ अली खान की पटौदी स्थित सफेद कोठी में भी कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे। यहां पर फिल्म में अलवर की महारानी के किरदार को भी दर्शाया जाएगा।
मेकअप से झुलस गया भूमि का चेहरा
बागपत। फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान मेकअप और गर्मी की अधिकता के चलते भूमि का चेहरा झुलस गया। इसके बावजूद भूमि ने शूटिंग जारी रखी। फिल्म में भूमि शूटर दादी चंद्रो तोमर का किरदार निभा रही हैं। भूमि के इस प्रयास की बॉलीवुड में सराहना हो रही है।