{"_id":"5cb8cd42bdec2214776112f1","slug":"31555615042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलोमीटर दूर जाकर इलाज करा रहे हेवा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलोमीटर दूर जाकर इलाज करा रहे हेवा के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। हेवा गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की बैठक में गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती न होने पर आक्रोश जताया और सोमवार को सीएमओ से मिलने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विवेक कुमार ने की। संचालन अशोक ने किया। विवेक कुमार का कहना था कि गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर न तो किसी चिकित्सक की तैनाती है और न ही वहां पर एएनएम और जीएनएम बैठती है। मजबूरन गांव के ग्रामीणों को चार किमी दूर पैदल चलकर छपरौली स्थिति सीएचसी पर इलाज कराने जाना पड़ता है। कई लोगों की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत भी हो चुकी है, लेकिन कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में सोमवार को सीएमओ से मिलने का निर्णय लिया।
इस संबंध में छपरौली कस्बा स्थित सीएचसी पर तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोबिन चौधरी का कहना था कि वहां कोई चिकित्सक तैनात नहीं है, लेकिन एएनएम की ड्यूटी लगी हुई है। यदि वे लापरवाही करती हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजवीर, सुरेंद्र, आशीष, वीरपाल, अशोक, देवेंद्र, प्रवीण, राजीव, सोमपाल, हरेंद्र, मांगेराम, सुनील, वीरपाल, प्रमोद शामिल रहे।