{"_id":"5ca1149bbdec22141a4a20c7","slug":"31554060443-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्च के लिए बनाए रजिस्टर का व्य पर्यवेक्षक करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्च के लिए बनाए रजिस्टर का व्य पर्यवेक्षक करेंगे सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। व्यय पर्यवेक्षक चेतन एमजे ने कलक्ट्रेट सभागार में लेखा टीमों के साथ व्यय निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। निर्देश दिए प्रभावी तरीके से प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे व्यय का परीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप व्यय नहीं करने पर प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस कराया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को व्यय पर्यवेक्षक चेतन एमजे ने लेखा टीम के साथ बैठक की। कहा कि सभी प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ताओं द्वारा लेखा परीक्षण की तिथि एक, पांच और दस अप्रैल निर्धारित की गई है। सोमवार को प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा वे निर्धारित तिथि पर लेखा, व्यय परीक्षण हेतु जो उपस्थित नहीं होगा उनके प्रति नोटिस जारी किया जाएगा। व्यय संबंधी विवरण नियमित रूप से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अवश्य अप लोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यय संबंधित शिकायत उनके नंबर 7088256878 दर्ज करा सकते हैं। उनसे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में भी मिला जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार एक अप्रैल को सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट सभागार बागपत में व्यय प्रेक्षक द्वारा व्यय रजिस्टर का सत्यापन किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपने रजिस्टर का हर हाल में सत्यापन कराया जाएगा अन्यथा की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में विधिक कार्रवाई प्रस्तावित होगी। इसमें एआईजी स्टांप राम दयाल, व्यय एवं लेखा अवलोकन टीम, वीडियो अवलोकन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।