{"_id":"5c65c8d6bdec2213dd6dbc9a","slug":"31550174422-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर आक्रोश जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। किसान यूनियन की बैठक सिंचाई विभाग के बंगले पर हुई, इसमें बेसहारा पशुओं की सरकार से व्यवस्था कराए जाने की मांग की। कहा गया कि त्रुटिपूर्ण बिजली बिल ठीक होने तक भुगतान नहीं किया जाएगा। वहीं 25 फरवरी को किसानों की पंचायत तहसील में होगी, इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। चौधरी ब्रजपाल की अध्यक्षता व विक्रम आर्य के संचालन में हुई बैठक में बलजोर सिंह ने कहा कि बिजली के समाधान योजना में बड़ौत बागपत कार्यालयों मेें बिना हिसाब किताब के बिजली बिल मनमाना ढंग से जमा कराए जा रहे हैं, जबकि गन्ना का भुगतान पिछले सत्र का भी नहीं हुआ और किसानों पर बिल जमा कराने का दवाब बनाया जा रहा है। शीघ्र आंदोलन की धमकी दी गई।
बैठक में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर आक्रोश जताया गया। कहा कि पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से इनकी व्यवस्था कराने की मांग की। कहा कि बिजली के त्रुटिपूर्ण बिलों को ठीक कराने के लिए एक्सईएन का घेराव किया जाएगा और बिजली भुगतान नहीं किया जाएगा। बेसहारा पशुओं की समस्या के लिए एसडीएम से मुलाकात करेंगेा। बैठक मेें रामपाल सिंह, रामवीर सिंह, कुलदीप, डा. कृ़पाल सिंह, सवित मलिक, श्याम सिंह, जगवीर सिंह, संजय, राजेद्र सिंह, संजीव, सुभाष, नरेंद्र मलिक, विपिन शामिल रहे।