{"_id":"5c54a019bdec222ee07370b2","slug":"31549049881-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासौली में बिना टेंडर खोले ही रास्तों के निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासौली में बिना टेंडर खोले ही रास्तों के निर्माण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासौली में बिना टेंडर खोले ही रास्तों के निर्माण का आरोप
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में विकास कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। डीएम से इसकी शिकायत की गई है। डीएम ने डीडीओ और ग्रामीण अभियंता विभाग के सहायक अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया है। डीडीओ ने छपरौली बीडीओ को पत्र लिखकर अभिलेख मांगे हैं।
बासौली गांव निवासी पुष्पेंद्र ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इसमें भारी अनियमितता बरती गई है, जबकि उस स्थान पर सही हालत में खंड़जा लगा था। अन्य कार्यों में भी गड़बड़ी की गई है। स्ट्रीट लाइट भी मानकों को पूरा नहीं करती। पौधरोपण के कार्य में अनियमितता बरती गई है। पौधे न के बराबर लगे हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीडीओ हुब लाल और ग्रामीण अभियंता विभाग के सहायक अभियंता उमेश कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। निर्देशित किया कि 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर आख्या मूल शिकायती पत्रों सहित डीपीआरओ को उपलब्ध कराएंगे। डीडीओ हुब लाल ने बीडीओ छपरौली को पत्र लिखकर पांच दिन के अंदर बासौली गांव में हुए विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। उसके बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
बासौली गांव प्रधान के पति कुलदीप ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूरी पारदर्शिता से विकास कार्य कराए हैं। गांव में अच्छे कार्य कराए गए हैं। वह हर प्रकार से जांच के लिए तैयार हैं।