फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर के प्राइमरी स्कूल में मवेशी, बच्चे बाहर

मलकपुर के प्राइमरी स्कूल में मवेशी, बच्चे बाहर

Thu, 17 Jan 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर के प्राइमरी स्कूल में मवेशी, बच्चे बाहर
बड़ौत (बागपत)। लोयन मलकपुर गांव के ग्रामीणों के गांव के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक मेें आवारा पशु बांधने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। एसडीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग के अफसरों ने बच्चों को अब गांव के ही प्राइमरी पाठशाला नंबर 2 में भेजा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र के ग्रामीण व किसान बढ़ती आवारा पशुओं की संख्या से अजीज आ चुके हैं। अब ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को विद्यालयों में बंद करना शुरू कर दिया है। लोयन मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने देर शाम गांव के अधिकांश आवारा पशुओं को गांव की प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में बंद कर दिया। बुधवार की सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहां आवारा पशुओं को बंधा देख अधिकांश अपने घर लौट गए। कुछ बच्चे पढ़ने की जिद पर अडे़ रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापक शैली चौधरी ने इसकी जानकारी एबीएसए विनोद वर्मा को दी तो वे तुरंत पहुंचे और सभी बच्चों को गांव के ही प्राइमरी पाठशाला नंबर 2 मेें भेजा।
विज्ञापन

उधर, बच्चों की पढ़ाई को खराब होता देखकर अभिभावकों ने कहा गांव के असामाजिक लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह सब किया है। यदि वे आवारा पशुओं से अजीज जा चुके हैं तो जंगल में घेराबंदी कर उनकी व्यवस्था वहां की जा सकती थी, विद्यालय में बंद करने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। प्रधानाध्यापक शैली चौधरी ने बताया कि विद्यालय में 105 बच्चे पंजीकृत हैं। आवारा पशुओं को विद्यालय मेें देख अधिकांश बच्चे को घर लौट गए। जो बच्चे है, उन्हें शिक्षा दिलाई जा रही है। एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा ग्रामीणों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे विद्यालय से आवारा पशुओं को निकाल लें। प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। उधर, एसडीएम आशीष कुमार ने कहा शीघ्र ही बदरखा गांव मेें गोशाला खोल दी जाएगी, वहीं पर आवारा पशुओं को भेजा जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों से भी विद्यालय से आवारा पशुओं को निकालने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed