फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजस्थान के पिपलांतरी गांव द्वारा मनस्संज्ञिनी सम्मानित हुई

राजस्थान के पिपलांतरी गांव द्वारा मनस्संज्ञिनी सम्मानित हुई

Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के पिपलांतरी गांव द्वारा मनस्संज्ञिनी सम्मानित हुई
बड़ौत (बागपत)। 13 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् मनस्संज्ञिनी हाल ही में राजस्थान के विश्वविख्यात गांव पिपलांतरी पहुंची। पिपलांतरी पिछले दस वर्षों में अपनी बेटियों के सशक्तिकरण और जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। पिपलांतरी के लोगों को जब मनस्संज्ञिनी के द्वारा देश-विदेश में पर्यावरण, नदियों, जंगलों और समूची प्रकृति के पुनरुज्जीवन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे प्रकृति पुत्री के सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनस्संज्ञिनी ने पिपलांतरी के सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल और उनके सहयोगी भंवर सिंह से गांव में बेटियों के सशक्तिकरण और जल एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली और उन कार्यों के परिणाम परोक्ष रूप से देखे। मनस्संज्ञिनी ने बड़ौत लौटकर बताया कि कैसे पिपलांतरी के लोग हर बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाते हैं और बेटियां हर रक्षाबंधन पर इन पेड़ों को राखी बांधती हैं।
विज्ञापन

मनस्संज्ञिनी ने देखा कि कैसे पिपलांतरी में वाटर शेड मैनेजमेंट द्वारा वर्षा के जल की एक-एक बूंद बचाई जाती है, इससे पिछले दस वर्षों में यहां का जलस्तर ऊपर आ गया है। वहां की माँ और बेटियां जैविक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की खेती पर आधारित लघु उद्योग चलाकर अपने पिपलांतरी ब्रांड के उत्पाद देशभर में बेच रही हैं। मनस्संज्ञिनी के अनुसार, पिपलांतरी का लिंग अनुपात पूरे राजस्थान से और भारत की औसत दर से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपलांतरी के लोगों को मनस्संज्ञिनी ने अपने चीनी कम चीनी बंद अभियान के विषय में बताया। इस पर गांव के लोगों ने संकल्प लिया कि पूरा गांव चीनी बंद कर गुड़ और शक्कर अपनाने की शुरुआत करेगा ।

मनस्संज्ञिनी ने पिपलांतरी में एक जमीन के बड़े भाग पर 1,100 पेड़ अपने नाम से लगवाने का कार्यक्रम शुरू कर उस भूमि खंड को गोद लिया, इसका नाम मनस्संज्ञिनी वन रखा हैं। इस जमीन पर मनस्संज्ञिनी ने 100 विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगवाए हैं, जो आयुर्वेद के अनुसार औषधीय माने जाते हैं। साथ ही मनस्संज्ञिनी ने पिपलांतरी में 2,000 गायों पर आधारित बायो गैस संयंत्र लगाने का भी निर्णय लिया, इसके निवेश और निर्माण योजना की वह गांव की युवा टीम के साथ मिलकर कार्यान्वित करेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed