{"_id":"5c12b70042c7925d0a398ba8","slug":"31544730368-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हैंडपंपों को जल्द रिबोर कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हैंडपंपों को जल्द रिबोर कराएं
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने विकास भवन सभागार में ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत की बैठक ली। निर्देश दिए एनजीटी का सख्त आदेश है हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र के सभी गांवों में हैंडपंपों को रिबोर कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि गांव स्तर की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। एनजीटी ने हैंडपंप रिबोर की सूचना मांगी है। जिसको देखते हुए सभी उखाड़े गए सभी हैंडपंपों को रिबोर करना है। 555 हैंडपंपों में करीब डेढ़ सौ रिबोर हो चुके है। उन्होंने अपने स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ताकि समय से सूचना एनजीटी को उपलब्ध कराई जा सके और लोगों को शुद्ध जल मिल सके। मिशन अंत्योदय के तहत ग्राम पंचायतों में पाए जाने वाली खामियों, आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रभावी ढंग कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 के प्रिया सॉफ्टवेयर पर लेखा-जोखा अंकित करते हुए वार्षिक व मासिक पुस्तिकाएं अद्यतन स्थिति तक बंद किया जाए। वित्तीय वर्ष 2017-18 में पूर्ण किए गए कार्य एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में चालू कार्यों की चरणबद्ध फोटोग्राफ एक्शन सॉफ्ट वेबसाइट पर अपलोड और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पीएफएमएस प्रणाली लागू होने के कारण समस्त ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर अविलंब तैयार कराकर सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। सभी ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत मौजूद रहे।