{"_id":"5bfef055bdec22416b278373","slug":"31543434325-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अदीबा राईन रही प्रथम, शिवानी द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अदीबा राईन रही प्रथम, शिवानी द्वितीय
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत। उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से यमुना इंटर कॉलेज में सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर यमुना इंटर कॉलेज की छात्रा अदीबा राईन रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कलक्ट्रेट प्रभारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने बताया कि जो छात्र प्रथम आएगा वह मंडल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। वहां जीतने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में यमुना इंटर कॉलेज की छात्रा अदीबा राईन प्रथम रहीं जबकि सेंट मैरी इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी द्वितीय और श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की मनीषा तृतीय स्थान प्राप्त रहीं। प्रथम को 21 हजार, द्वितीय को 11 और तृतीय को सात हजार रुपये की धनराशि का सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में ओसी अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ दिलीप सिंह, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद राजपूत, समाज सेवी संगठन से देवेंद्र धामा, समाजसेवी और एवं रिटायर्ड ऑफिसर राकेश कुमार आर्य रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच दिसंबर को होगी। इस दौरान अंतरिक्ष कुमार, राधेश्याम सिंह, अशोक बंधु का विशेष सहयोग रहा।