{"_id":"5bfeef8cbdec22419216fd49","slug":"31543434124-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा मुस्लिम इंटर कॉलेज के खिलाफ हिजामं के कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा मुस्लिम इंटर कॉलेज के खिलाफ हिजामं के कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। असारा के मुस्लिम इंटर कॉलेज में शुक्रवार का अवकाश रखने और रविवार को कॉलेज खुला रखने के विरोध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बुधवार को कॉलेज प्रबंधन व शिक्षा विभाग का पुतला आग के हवाले किया।
मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकरण में वे एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से पहले भी शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना था कि यदि असारा मुस्लिम इंटर कॉलेज में शुक्रवार का अवकाश रहता है तो अन्य कॉलेजों में मंगलवार का अवकाश रखा जाना चाहिए। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो दूसरे अल्पसंख्यक संस्थान भी असारा इंटर कॉलेज का अनुसरण शुरू कर देंगे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी से मिलकर देने का भी निर्णय लिया। इस दौरान जय कुमार, सोवीर तोमर, अंकित बड़ौली, पवन धुम्मू, अंकित लपराना, रजत शर्मा, विनय, आकाश, सौरव, आशीष, अमित तोमर आदि रहे। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य मासूम अली ने कहा शुक्रवार को अवकाश रहने और रविवार को पढ़ाई का सिलसिला कॉलेज में शुरू से ही जारी है। उनके पास लिखित में अनुमति या आदेश नहीं है।