{"_id":"5bf3115abdec22697e53a29a","slug":"31542656346-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी में रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी में रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग चैंपियनशिप शुरू
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहड़ी में रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग चैंपियनशिप शुरू
बिनौली (बागपत)। बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी पर सोमवार को तीन दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिसमें कई जिलों से आए निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निशानेबाजी में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही हैं। जौहड़ी में शूटिंग की नर्सरी स्थापित कर डॉ. राजपाल सिंह ने युवाओं को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट को वत्स स्पोर्ट्स मेरठ के निदेशक विवेक आत्रेय शर्मा द्वारा एक डमी पिस्टल भेंट की। इस अवसर पर योगी के गांव से आई युवतियों ने गढ़वाली नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेरठ, शामली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के सौ से अधिक निशानेबाजों ने आमद दर्ज कराई। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन पूर्व साई कोच विवेक आत्रेय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, साई कोच नीतू श्योराण, प्रधानाचार्या निर्मला तोमर, संजीव प्रधान, राजेंद्र पाल सिंह, जगबीर सिंह, सोहनपाल, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।