{"_id":"5bf06ee1bdec22697879ce3b","slug":"31542483681-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्र ने अलीगढ़ में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्र ने अलीगढ़ में स्वर्ण पदक जीता
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित समारोह में अलीगढ़ में हुई 64वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटर को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र अर्पित तोमर ने अलीगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक चली 64वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर कर जनपद में कॉलेज का मान बढ़ाया है। विजेता शूटर का शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया। बाद में ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें प्रवीण राणा, योगेश राणा, सोमित, मोनिका आदि रहे।