{"_id":"5ba2a529867a557fe51016a3","slug":"31537385769-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरर्थक वस्तुओं से बनाई सार्थक वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरर्थक वस्तुओं से बनाई सार्थक वस्तुएं
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने निरर्थक वस्तुओं से सार्थक वस्तुएं बनाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में कक्षा सात से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रयोग कर निरर्थक वस्तुओं से सार्थक वस्तुओं का निर्माण किया। छात्र-छात्राओं ने बॉल हैंगिग, बिंग चाइम, फोटो फ्रेम के अलावा कोल्ड ड्रिंक इम्पटी बॉक्स व पुराने एक्सरे से नई-नई उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर सबका मन जीत लिया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर काम किया। इससे इनकी सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। कोई भी वस्तु खराब नहीं होती। इसमें रणपाल, योगेश राणा, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अमरदीप, शेखर, आजाद, पंकज, दीपक, आलोक, सुबोध आदि रहे।