{"_id":"5ba00764867a557eca090f2d","slug":"31537214308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने सोमवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में आयोजित रैली का शुभारंभ सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा और ललित जैन ने किया। वक्ताओं ने कहा प्लास्टिक के बैग का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही कूड़ा करकट खुले स्थान पर डालना चाहिए। हमेशा डस्टबीन का प्रयोग करें और गंदे पानी को एकत्रित न होने दें। सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह ने कहा कि अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी हैं। गंदगी अनेक बीमारियों का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करना बीमारियों को न्यौता देना है। खुले मेें शौच की आदत को बदलकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। इसमें सूबेदार नरेश कुमार, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम वर्मा, राज कुमार, प्रमेंद्र, राजेंद्र आदि रहे।