{"_id":"5b957f1f867a557ff070646c","slug":"31536524063-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यवीर दल की शिक्षिकाओं को दिया प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यवीर दल की शिक्षिकाओं को दिया प्रशिक्षक
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
पलड़ी गांव में केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय शारीरिक एवं योग शिविर का आयोजन किया। इसमें आर्यवीर दल की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया।
शिविर में मुख्य व्यायाम शिक्षक रामगोपाल आर्य ने क्षेत्र से चयनित की गई शिक्षिकाओं को योग का महत्व बताते हुए टैक्नीकल प्वाइंट भी बताए। उन्होंने कपाल भांति, नाड़ी शुद्धि, अनुलोम-विलोम, भस्तिका, भ्रामरी आदि का भी अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में आज अनेक प्रकार की उत्पन्न बीमारियों की रोकथाम करने का एक मात्र उपाय योग है। मानसिक बीमारियों को समाप्त करने के लिए ध्यान लगाने का भी अभ्यास कराया। समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य एवं प्रधान मास्टर बालक राम ने शिक्षिकाओं को यज्ञ करने की विधि बताई। इस मौके पर प्रतिभा आर्या, उपासना, सुमेधा तोमर, इति आर्या, मणिका आर्या, वेदिका आर्य, अंजली आर्य आदि रही।